प्रयास बालक, बालिका आवासीय विद्यालयों में 9वीं में प्रवेश परीक्षा 5 नवम्बर को

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .    बैकुन्ठपुर


आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2020-21 में प्रयास बालक, बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश दिये जाने हेतु प्राक्चयन परीक्षा 5 नवम्बर 2020 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से संपन्न होगी। इसके लिए जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इस हेतु उन्होंने परीक्षा केंद्र शा.रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुन्ठपुर, शा0नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुन्ठपुर एवं शा.आदर्श रामानुज उ.मा.वि. बैकुन्ठपुर के प्राचार्य को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए पत्र जारी किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours