गोबर विक्रय से प्राप्त रूपये से किसान शिवनारायण ने खरीदे 2 और मवेशी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरिया जिले के ग्राम कुषहा के रहने वाले किसान षिवनारायण ने भी गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में गोबर का विक्रय किया। जिसके एवज में उन्हें 20 हज़ार 202 रूपये प्राप्त हुए। उन्होंने प्राप्त राशि से 2 और मवेशी खरीदे हैं। उनका कहना है कि वे आर्थिक तंगी के कारण गाय नहीं खरीद पाते थे। गाय न खरीद पाने की वजह से उन्हें दूध भी कम प्राप्त होता था जिससे वे अपने जरूरत की चीजों के अलावा किसी भी प्रकार की अन्य सामग्रियों को नहीं खरीद पा रहे थे। लेकिन राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना ने उन्हें एक गाय नहीं बल्कि दो और गाय खरीदने के लिए पैसे दे दिये। इससे वे काफी खुष है।
अपनी खुषी का इजहार करते हुए उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना उनके लिए अतिरिक्त आय का साधन बनी है। जिससे वे उन चीजों को खरीदने में सक्षम हुए हैं, जिनकी आवश्यकता होने पर भी खरीदी लंबित रखी गयी थी। किसान षिवनारायण ने बताया कि उनकी आगामी योजना दीपावली त्यौहार पर एक सायकल खरीदने की है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन जैसे हजारों किसानों की जरूरत को समझा है और आय का अतिरिक्त जरिया दिया है। उन्होंने कोरिया जिले में गोधन न्याय योजना के बेहतर संचालन हेतु जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि हरेली पर्व के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना शुरू की गई है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आय एवं रोजगार के साधन विकसित कर प्रदेश की उन्नति की राह प्रशस्त करना है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours