मशीनीकरण ने दी राहत…..मौसम खुलते ही गति से हो रही खेती किसानी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

मषीनो ने अब किसान अपने खेतों पर दोहरा फसल लेने में सबसे अहम भूमिका निभा रही है, वह है कृषि में आधुनिक मशीनें। मशीनों के उपयोग से किसान जहां समय पर फसलों की कटाई करते हैं वहीं दूसरी फसल के लिए खेतों की तैयारी भी कर पाते हैं। हालांकि 10 दिन पूर्व जहां मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धान की कटाई करने में हार्वेस्टर चलाने में दिक्कत थी। किंतु मौसम के खुल जाने से धान की फसल की कटाई हार्वेस्टर से करने लगे हैं।
कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अब नई-नई तकनीक का उपयोग होने लगा है। अच्छे बीज, खाद और खेती के उन्नात तरीके अपनाकर और सिंचाई सुविधाओं में सुधार लाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। कृषि के क्षेत्र में मूलरूप से अपने उन्हारी उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है। यहां के किसान धान के अलावा नगदी फसल के रूप में सब्जी, दलहन, तिलहन का भी उत्पादन कर रहे हैं। अंचल में दशहरा पर्व के बाद हरुना धान की कटाई शुरू हो गई है।
इस कारण इसकी कटाई में अभी समय है। अंचल में रबी फसल के रुप में चने की बढ़िया पैदावर होती है। आधुनिक समय में खेती-किसानी के उपकरणों एवं उसके उपयोग में वृद्घि हुई है। आज से एक दशक पहले बैकुन्ठपुर के ग्रामों में गिने-चुने ही हार्वेस्टर थे। इस कारण पंजाब एवं हरियाणा राज्य के हार्वेस्टर आपरेटर यहां रोजी-रोटी की तलाश में पहुंचे हैं। इससे उनको कटाई के समय रोजगार मिल जाता है।
किसान अपनी फसल उत्पादन के लिए अब मशीनों का भी सहारा लेने लगे हैं। बरसों पहले कृषि कार्य के लिए हल का उपयोग होता था, अब उसकी जगह ट्रैक्टर का उपयोग होने लगा है। धान कटाई के लिए हार्वेस्टर का उपयोग किसान कर रहे हैं। इससे समय की बचत तो हो ही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours