लालू फोन कांड के बाद गरमाई सियासत…..लालू को तिहाड़ जेल भेजने सहित CBI जांच की मांग

Estimated read time 1 min read

बिहार में विधानसभा में स्पीकर पद के चुनाव के लिए रांची में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव द्वारा भाजपा विधायक को आरजेडी का साथ देने और बदले में मंत्री पद दीए जाने सम्बन्धी कथित तौर पर फोन करने को लेकर मचा सियासी बवाल मच गया है. इस सियासी बवाल के बाद भाजपा ने लालू यादव को वापस कोटवार जेल भेजने की मांग की है. इसके साथ ही अब भाजपा इस मामले को लेकर रांची हाईकोर्ट में पीआईएल भी दाखिल करेगी.

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायवाल ने कहा कि लालू के फोन मामले में भाजपा रांची हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी. वहीं भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने लालू को तुरंत ही तिहाड़ जेल भेजने की मांग करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग कर दी है. बता दें, बिहार में चुनावी सरगर्मियां थमने के बाद एकाएक लालू-ललन के सामने आए एक ऑडियो टेप ने सियासत में एक बार फिर उफान ला दिया है.

बीजेपी नेता ललन पासवान ने प्रदेश के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर फोन के जरिए एनडीए सरकार गिराने की कोशिश करने, साथ ही इस एवज में महागठबंधन सरकार में मंत्री पद का ऑफर देने की बात कही है. एक आॅडियो क्लिप के आधार पर पासवान ने दावा किया है कि लालू यादव ने उन्‍हें जेल से फोन कर यह ऑफर दिया. ललन पासवान ने ऑफर ठुकराने की बात भी कही है. हालांकि, आवाज लालू प्रसाद यादव की है या नहीं, यह ऑडियो सही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

इधर, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ललन और लालू के बीच कथित तौर पर हुई बातचीत के आॅडियो टेप को अपने ट्वीटर अकांउट पर शेयर किया. सुशील मोदी ने एक मोबाइल नंबर पर भी शेयर किया है जिस पर उन्होंने बात कर लालू को ये सब नहीं करने का भी दावा किया है.

भागलपुर की पीरपैंती सीट से चुनकर आए बीजेपी विधायक ललन पासवान ने कहा, ‘लालू का फोन आया था तो मेरे पीए ने फोन उठाया. हमने उन्‍हें चरण स्‍पर्श कहा. मुझे लगा कि बधाई के लिए फोन किया है लेकिन वो कहने लगे कि स्पीकर को गिराना है तत्काल गिराना है. हमने ऐसा करने से मना कर दिया.’ ललन पासवान के मुताबिक जेल में बंद लालू यादव ने उनसे कहा कि स्पीकर के चुनाव में वह महागठबंधन का साथ दें और इसके बदले में उन्हें राजद आगे बढ़ाएगा. जब उन्‍होंने खुद के भाजपा का सदस्य होने की बात कही तो लालू यादव ने उनसे कोरोना का बहाना बनाकर सदन में अनुपस्थित होने की बात कही.

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours