कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई आबकारी सलाहकार समिति की बैठक

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर
आगामी वित्तीय वर्ष की आबकारी नीति हेतु 16 बिंदुओं पर राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु नगरीय एवं ग्रामीण आबकारी सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सूरजपुर में आहूत की गई। जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रहमान, नगर पुलिस अधीक्षक जे.पी. भारतेंदु बैठक में उपस्थित रहे । बैठक में जिला आबकारी अधिकारी रामकृष्ण मिश्रा ने आगामी वित्तीय वर्ष हेतु प्रस्तावित आबकारी नीति के संबंध में संक्षिप्त जानकारी से समिति के सदस्यों को अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने शिवनन्दनपुर एवं सूरजपुर की 2-2 मदिरा दुकानों में से 1-1 मदिरा दुकान को जरही एवं बिहारपुर स्थानांतरित करने, भटगांव की विदेशी मदिरा दुकान को मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित कर उसमें देशी मदिरा विक्रय की अनुमति देने, रेवटी एवं ओड़गी में नवीन मदिरा दुकानें खोलने, शहीद वीर नारायण सिंह एवं बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर शुष्क दिवस घोषित करने, मदिरा दुकानों की 13 घण्टे की संचालन अवधि को कम करके 10 से 9 बजे तक करने, अहाता अनुज्ञप्ति में दुकानों से 500 मीटर की परिधि तक ठेलों पर प्रतिबंध समाप्त करने, सरगुजा संभाग में बार की लाइसेंस फीस 50 प्रतिषत कम करने , विशेष कोरोना शुल्क को समाप्त कर मदिरा के मूल्य को कम करने , प्रेमनगर एवं रामानुजनगर मदिरा दुकानों का स्थल परिवर्तित करने , सुरजपुर की दूरस्थ मदिरा दुकान के शासकीय भवन का दूसरा उपयोग करते हुए मुख्य मार्ग पर किराए के सुगम भवन में संचालित करने इत्यादि बिंदुओ के संबंध में अपने सुझाव शासन को प्रेषित करने को कहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours