कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण जरूरी …..अब तक लगभग 41 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्करों का हुआ टीकाकरण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण बहुत जरूरी है लेकिन इसके साथ ही मास्क पहनना , नियमित रूप से हाथ धोना एवं शारीरिक दूरी बनाए रखना भी अति महत्वपूर्ण है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड नियमों का पालन अवश्य किया जाना चाहिए।
कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.एस.सिंह ने बताया, “कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने के साथ-साथ कोरोना टीकाकरण के क्रम में 16 जनवरी से प्रारंभ हुए अभियान में कुल 11,446 पंजीकृत फ्रंट लाइन वर्करों में से 4,692 को कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका हैं। पंचायत स्टाफ के करीब 477 कर्मचारियों को कोरोना टीका लगाने के लिए पंजीयन किया गया है। इसी तरह राजस्व विभाग से करीब 288 कर्मचारी टीकाकरण लगवाने के लिए पंजीकृत है। इनमें से किसी में भी अभी तक कोई भी प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया है।
सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया, “16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण शुरू किए जाने से लेकर अब तक जिले में धीरे धीरे पंजीकृत फ्रंट लाइन वर्करों के लिए वैक्सीनेशन हो रहा है। जिले में कुल 23 सेशन साइटो जिनमें बैकुंठपुर, सीएचसी पटना, मनेन्द्रगढ, जनकपुर, सोनहत, चिरमिरी और पीएचसी, बरपारा नगर, मनसुख, नागपुर, बेलबहरा, केल्हारी, लेदरी, बहरासी, कोटाडोल, माडीसरई, कटगोडी, रामगढ़, भैंसवार, खड़गवां, सलका, बचरापोड़ी शामिल हैं में रविवार को छोडकर टीका लगाया जा रहा है। “
डीपीएम रंजना पैकरा ने बताया,” कोविड वैक्सीनेशन के लिए पहले से पंजीकृत लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है पहला डोज लगने पर लाभार्थी का डाटा तुरंत कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जिले में कोविड टीकाकरण के लिए कुल 24 कोल्ड चेन स्टोर बनाये गये है जिसमें से जिला स्तर पर 01 वैक्सीन संग्रहण केन्द्र ,18 कोल्ड चेन पाइंट ,सहित 05 नये कोल्ड चेन पाइंट बनाये गये है। जिले में अब तक लगभग 41 प्रतिशत लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours