तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले में 18 साल के ऊपर लोगों के लिए निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई है। जिले को टीकाकरण के लिए टीके की पहली खेप मिलते के बाद प्रदेष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के लोगों को निःशुल्क कोरोना टीका लगाने के अभियान की शुरूआत किया था जिसके बाद कोरिया जिले में टिकाकारण का आरम्भ भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के हाथो हुआ। उन्होंने इस दौरान जिले वासियो को कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों से चर्चा की और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की सलाह भी दी।
इस मौके पर उन्होंने अभियान में जुटे टीकाकरण टीम और टीका लगाने वाले लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होने ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए निःशुल्क कोरोना टीका लगाए जाने की शुरूआत की है। इस मौके पर उन्होने कहा कि इस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार है। इससे राज्य में कोरोना को हराने में जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री भूपेष बघेल क मार्गदर्षन में शासन तथा प्रशासन के प्रयास से जरूरी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसमें अभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए अंत्योदय राशनकार्डधारियों को प्राथमिकता दी गई है।

राज्य में आगे वैक्सीन की उपलब्धता के अनुरूप क्रमिक रूप से 18 से अधिक उम्र वाले सभी वर्ग के लोगों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए टीके की पहली खेप में 1 मई को लगभग डेढ़ लाख डोज मिलने के बाद कोरिया जिले में 2 मई की सुबह टिके की पहली खेप पहुचते ही जिलों के लिए आवंटित कर भेज दिया गया है और जिले में आज यह महाअभियान प्रारंभ हो गया है।
तीसरे चरण के टीकाकरण हेतु जिले में बनाये गए 8 वैक्सीनेशन साइट
कलेक्टर कोरिया ने बताया कि जिले में कुल 8 वैक्सीनेशन साइट तैयार किये गए हैं। जिनमें विकासखण्ड बैकुंठपुर में मानस भवन बैकुंठपुर का टीकाकरण हेतु चयन किया गया है। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में शासकीय कन्या पाठशाला मनेन्द्रगढ़, खड़गवां में एन.आर.सी भवन खड़गवां, सोनहत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत तथा विकासखण्ड भरतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का चयन किया गया है।
नगरनिगम क्षेत्र चिरमिरी के अंतर्गत 3 वैक्सीनेशन साइट बनाये गए हैं। जिनमें एसईसीएल डिस्पेंसरी, डोमनहिल, हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या शाला, बड़ा बाजार तथा हायर सेकेंडरी स्कूल हल्दीबाड़ी शामिल है। वैक्सीनेशन साइट्स पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक केन्द्र में प्रतिदिन 100 टीके लगाने के लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करने का निर्देश उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस अभियान में टीकाकरण हेतु जिले को 6300 वैक्सीन प्राप्त हुए हैं।

अपने साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
टीकाकरण केन्द्र में टीका लगाने के लिये आने वाले को अपना अंत्योदय कार्ड सहित आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र लाना होगा। अंत्योदय कार्डधारी परिवार के 18 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से कम उम्र के सभी सदस्यों को एक साथ टीका लगाया जा सकेगा। जिले में 01 लाख 19 हजार 165 अंत्योदय कार्डधारी सदस्य हैं। इनमें 01 लाख 02 हजार 10 ग्रामीण व 17 हजार 155 शहरी क्षेत्र के हितग्राही हैं।
कन्टेंनमेंट जोन अवधि में नियमों के कड़ाई से पालन एवं उल्लंघन पर उचित कार्यवाही पर हुई चर्चा
वीसी में कलेक्टर श्री राठौर ने सभी एसडीएम से चर्चा करते हुए कहा कि कन्टेंनमेंट जोन अवधि में नागरिकों द्वारा नियमों के कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उल्लंघन पर उचित कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने अंतर्राज्यीय नाकों पर मुस्तैदी ने निगरानी करने के निर्देश दिए। एसपी श्री सिंह ने भी कोरोना गाइडलाईन एवं कन्टेंनमेंट जोन अवधि में लागू नियमों के सख्ती से पालन एवं आमजन को जागरूक करने हेतु वीसी में जुड़े पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया।
as

+ There are no comments
Add yours