पश्चिमी विक्षोभ का असर, जिले में तेज हवाओं के साथ दो दिनो से हो रही बूंदाबांदी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


पूरे उत्तर भारत के साथ कोरिया जिले में मानसून पूर्व गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। जिले में अगले कुछ घंटे में तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, पूरे जिले के अन्य हिस्सों में इसके बढ़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इससे सात मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन पहले क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके असर से तेज हवा चल रही है और कहीं-कहीं बारिश भी हुई।

बताया जा रहा है कि इस समय पूर्वी और मध्य भारत के साथ क्षेत्र चक्रवाती हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी भरी हवा भी पहुंच रही है। इसी मल्टीवेदर सिस्टम का नतीजा है कि मानसून पूर्व गतिविधियां समय से शुरू हो गई हैं। इसके आधार पर इस साल मानसून के सामान्य से बेहतर रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली नमी भरी हवा अरब सागर से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में बीते दो दिनों से नमी दे रही है। बताया जा रहा है कि छह या सात मई तक बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं। तीन से पांच मई के बीच क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश तथा मेघ गर्जना के साथ तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

उमस ने किया परेषान

क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम धूल भरी आंधी आने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर भारी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लेकिन शाम व रात में लोगों को उमस ने काफी परेषान कर रखा है। दोपहर के कुछ घण्टो की राहत के बाद उमस सेलोग परेषान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को आधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

6 डिग्री गिरा दिन का पारा

बैकुन्ठपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पर दिन का अधिकतम तापमान मे 6 डिग्री कमी दर्ज की गई । दिन में अधिकतम तापमान 40 से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को आम तौर पर हल्की बारिश या रिमझिम बारिश का अनुमान लगाया है। आगामी 2 से 3 दिनो में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours