तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
फल और सब्जी के साथ किराना सामान के दाम भी दुकानदारों ने मनमाने दाम बढ़ा दिया है। बैकुन्ठपुर एवं आसपास क्षेत्रों में इन दिनो अंधेरगर्दी मची है। लाकडाउन के बीच बढ़ती मंहगाई को लेकर प्रशासन द्वारा मानिटरिंग भी नहीं की जा रही है। पिछले साल लाकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा सब्जियों के दाम निर्धारित कर दिए थे, लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने का फायदा फुटकर विक्रेता जमकर उठा रहे हैं। हालात यह है कि सब्जी, फल और किराना व्यापारी तक महंगे सामान बेचने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। कोरोना काल के चलते सब्जियों से लेकर फल के दाम भी आसमान छूने लगे है।
अब ऐसी स्थिति में कोई सब्जी खाए या स्वास्थ्य बनाने फल का सहारा ले, क्योंकि दोनों ही कर पाना ऐसे परिवार के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है। अब कही कोई बीमार व्यक्ति फल खाने की चाह रखता है तो उसके घर में रसोई के अन्य बजट को पूरा लाकडाउन करना पड़ेगा। तब कहीं जाकर उसे यह फल नसीब हो सकेगा। कहने को तो शहर में सैकड़ों किराना दुकान है, लेकिन जैसे-जैसे लाकडाउन के दिन बढ़ते जा रहे हैं। राशन नहीं होने का रोना रोकर कई दुकान अब सामग्रियों के दाम बढाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours