तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले के छिले दिनो खडगवा ब्लाक के बचरापोडी के बाद अब कटकोना के सब्जी बाजार से जिस प्रकार की तस्वीरे सामने आ रही है। उसे देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि जिले के ग्रामिण क्षेत्रो में शासन-प्रशासन द्वारा कोविड-19 के गाइड लाइन को नजरअंदाज किया जा रहा है। गांवों में सब्जी बेचने वाले एक ही जगह पर अपना दुकान लगा कर लोगों का झुंड इकट्ठा कर रहे हैं।
जबकि सब्जी विक्रेताओं को गली-मोहल्ले में घूम कर सब्जी बेचने की छूट मिली है। जिसका उल्लंघन करते हुए सब्जी विक्रेताओं द्वारा पूरा बाजार लगा कर बाजार में जिस प्रकार से बेची जा रही है जिसमें लोगों की भीड़ जमकर होती है। कोरोना वायरस की विभीषिका के चलते विगत 11 अप्रैल से जिले भर में सम्पूर्ण लाकडाउन हैं। जहां सब्जी खरीदी बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने छूट दी गई है।
वहीं गांवों में संक्रमण को खुला आमंत्रण दे रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। गांवो में न तो दो गज की दूरी के नियम का पालन हो रहा है, और न ही व्यापारियों तथा आम जनता के द्वारा मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। यह बहुत ही भयावह स्थिति है। ग्राम पंचायत भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही। इस प्रकार गांव में सब्जी दुकान लगाकर आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ करना सही नहीं है।

as

+ There are no comments
Add yours