कलेक्टर ने किया टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण…..भीड़ को नियंत्रित करने टोकन सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिये निर्देश

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज पुराना बस स्टैंड स्थित पुराना अस्पताल स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वैक्सीन लगाने आए हितग्राहियों को स्वयं फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने क्रमबद्ध ढंग से सावधानीपूर्वक खड़े रहने के लिए कहां तथा पुलिस अमला एवं संबंधित अधिकारी को फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने निर्देशित किया। उन्होंने वैक्सीन की उपलब्धता एवं क्षमता की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य अमला, पुलिस अमला एवं सभी कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को स्वयं की रक्षा करते हुए सतर्कता पूर्वक कार्य करने हौसला अफजाई किया। कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र में अत्यधिक भीड़ न हो इसके लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नगर भ्रमण कर लॉक डाउन की स्थिति का भी अवलोकन किया एवं फल दुकान, सब्जी दुकान, मेडिकल स्टोर्स में कोरोनावायरस के रोकथाम बचाव एवं फैलाव को रोकने के लिए निर्धारित गाइडलाइन मास्क, सेनीटाइजर एवं फिजिकल डिस्टेंशन का पालन हो रहा है या नहीं उसका भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारी को मास्क एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने निर्देश दिये है। इस दौरान डाॅ. अजय मरकाम, नायब तहसीलदार ओ.पी. सिंह, पुलिस अमला एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

s

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours