तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, जिसका परिणाम है कि जिले के युवा टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोरिया जिले में 18-44 आयु वर्ग के 1425 हितग्राहियों को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया है। इनमें 740 एपीएल कार्डधारी, 571 बीपीएल एवं 114 अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों द्वारा टीका लगवाया गया है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगातार जिला प्रशासन द्वारा मुनादी कराते हुए लोगों को टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही लोगों में टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर कर टीकाकरण एवं कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों को पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिले में निर्धारित टीकाकरण स्थलों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वैक्सीनेशन के संबंध में जारी दिशा-निर्देश के पालन में कोरिया जिले में 18-44 आयु के हितग्राहियों के टीकाकरण हेतु निर्धारित वैक्सीनेशन स्थल पर कोविड 19 टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें विकासखण्ड बैकुंठपुर में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल – फ्रंटलाइन वर्कर, मानस भवन – एपीएल हितग्राही, ग्राम पंचायत भवन पटना – बीपीएल हितग्राही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर – अंत्योदय हितग्राही, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में शा. बालक उ.मा.शाला मनेन्द्रगढ़ – फ्रंटलाइन वर्कर, शा. कन्या उ. मा. शाला( नीला ड्रेस) – एपीएल हितग्राही, शा. कन्या उ. मा. शाला (कत्था ड्रेस) मनेन्द्रगढ़ – बीपीएल हितग्राही, उप स्वाथ्य केंद्र उजियारपुर – अंत्योदय हितग्राही, विकासखण्ड सोनहत में शा.उ.मा. उत्कर्ष क्लास, सोनहत – फ्रंटलाइन वर्कर, शा.उ.मा. स्कूल – एपीएल हितग्राही, शा.माध्यमिक. शाला – बीपीएल हितग्राही, शा.प्राथमिक शाला – अंत्योदय हितग्राही, प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास, कटगोड़ी – बीपीएल एवं अंत्योदय हितग्राही, विकासखण्ड भरतपुर में सामुदायिक भवन जनकपुर – फ्रंटलाइन वर्कर, कोमोर्बिड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर – एपीएल हितग्राही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ीसरई – बीपीएल हितग्राही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर – अंत्योदय हितग्राही तथा विकासखण्ड खड़गवां-चिरमिरी में ’शहरी क्षेत्र’ में शा.हाई स्कूल हल्दीबाड़ी – फ्रंटलाइन वर्कर, शा. कन्या उ.मा. स्कूल गोदरीपारा – एपीएल हितग्राही, शा.उ.मा.स्कूल डोमनहिल – एपीएल हितग्राही, एसईसीएल डिस्पेंसरी डोमनहिल – बीपीएल हितग्राही, शा. प्राथमिक शाला चित्ताझोर पोंड़ी – बीपीएल हितग्राही, मोबाइल मेडिकल यूनिट-1 – अंत्योदय हितग्राही एवं ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी रतनपुर – फ्रंटलाइन वर्कर, पीएचसी खड़गवां – एपीएल हितग्राही, पीएचसी पोंड़ी बचरा – बीपीएल हितग्राही, पीएचसी उधनापुर – अंत्योदय हितग्राही टीका लगवा सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours