तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
शराब की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन का क्यों नहीं ?
राशन दुकान के बाहर भीड़ लगने से संक्रमण बढ़ने का खतरा
भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कोरिया अंकुर जैन द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक के माध्यम से वार्ड स्तर पर डोर टू डोर राशन पहुचाने की व्यवस्था किया जाए ताकि लोग लॉकडाउन में घर से बाहर ना निकले और कोरोना जैसे घातक बीमारी की चपेट में आने से बच सकें।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2 महीना का अतिरिक्त चावल हितग्राहियों को दिया जा रहा है छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अगर लोगों को राहत देने की है तो राशन दुकान में संचालक के माध्यम से वार्ड स्तर पर डोर टू डोर छोटे मालवाहक से लोगो के घरों तक राशन पहुचाने के व्यवस्था करें ।
लोगो के घरों में राशन खत्म हो चुका है और लोग राशन को लेकर काफी परेशान हैं। लॉक डाउन के कारण सोसाइटी से राशन घर तक लाने के लिए ऑटो-रिक्शा भी नही मिल रहा है और तेज धूप मे लाइन मे लगना पड़ रहा है। लोगों को परेशानियों को ध्यान में रखते हुए डोर टू डोर राशन बांटने का व्यवस्था शासन को जल्द से जल्द करना चाहिए । उन्होंने कहा कि जब शराब की होम डिलीवरी किया जा सकता है तो राशन का क्यों नहीं ।
as

+ There are no comments
Add yours