कोविड महामारी में जिला प्रशासन व पुलिस की मनमानी के खिलाफ भाजपा ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

कोविड महामारी के संक्रमण काल में जिला प्रशासन व पुलिस की मनमानी के खिलाफ भाजपा ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है | भाजपा ने आरोप लगाया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सूरजपुर जिला पूरी तरह संक्रमण के चपेट में है तथा जिले की लचर चिकित्सा व्यवस्था कोविड मरीजों का उपचार ठीक से नहीं मिल पा रहा है | कोविड अस्पताल का हालत ऐसा है कि मरीज वहाँ पूरी तरह भगवान भरोसे है न तो मरीजों को चिकित्सा सुविधा ठीक से मिल पा रहा है और नही उनकी देखभाल हो रही है चिकित्सक भी महज औपचारिकता निभा रहे है तथा मरीज के परिजनों लगातार शिकायत के बावजूद चिकित्सक मरीजों को देखने तक नही आ रहे है न ही उन्हें कोई परामर्श दिया जा रहा है|, यही कारण है कि कोरोना की दूसरी लहर में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है तथा आश्चर्य जनक रुप से पिछले एक माह में मौत का आंकड़ा करीब 150 तक पहुंच गया है जिले में रोजाना 5-6 मौतें हो रही थी लेकिन अब तो 10 मौते रोजाना सामने आ रही हैं| जिले में प्रतिदिन लगभग 700 लोग कोरोना पाजिटिव हो रहे है और पाजिटिव मरिजों की संख्या लगातार दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है , जिसे लेकर जिलेवासियों काफी भयभीत है तथा अस्पताल प्रबंधन भी व्यवस्था बनाने में असहाय महसूस कर रहा है । जबकि वही दूसरी ओर जिला प्रशासन का रवैया भी उदासीन है । पिछले एक माह से जारी लाकडाउन में जनता प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है मगर प्रशासन कोरोना से निपटने अपनी जवाबदेही तय नहीं कर पा रही हैऔर न ही इस छोटे से जिले में प्रशासन कोरोना के कहर पर नियंत्रण कर पा रहा है । जिले में जब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो प्रशासन अपनी पूरी शक्ति व ऊर्जा कोविड अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने में लगाने के बजाय मनमानी पर उतार गया है तथा गैरजरूरी दूसरे कार्यों में दिलचस्पी दिखा रहा है जो आश्चर्यजनक है पिछले दिनों राईस मिलरों पर बेवजह मिलिंग का दबाव बनाया गया जबकि कोरोना काल में आपरेटर मजदूर दूसरे प्रान्त के होने के कारण अपने बचाव के लिए घर पर लौट गए हैं तथा अन्तर्राज्यीय बार्डर सील है तथा उनका वापस आना व कस्टम मिलींग का कार्य संभव नहीं है लेकिन प्रशासन राईस मिलर्स पर कार्यवाही कर भय उत्पन्न करना चाह रहा है इसी प्रकार क्रेशर संचालकों के खिलाफ मुहिम चलाकर उनसे रेडक्रास सोसायटी के नाम पर प्रति क्रेशर दो लाख रूपये मांगा जा रहा है तथानहीं देने पर क्रेशरों में कुछ भी कमी दिखाकर सील कर दिया जा रहा है । इतना ही नही जिला प्रशासन के द्वारा सूरजपुर में निजी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का सेवा भाव से ईलाज किया जा रहा है उन पर भी कार्यवाही किया जाना जिला प्रशासन के हठधर्मिता को दर्शाता है । जिला प्रशासन के इस मनमाने रवैये से आम नागरिकों के साथ – साथ व्यापारी वर्ग में काफी आक्रोश है । जिले में पुलिस का रवैया भी कांग्रेस के एजेंट की तरह है पुलिस विभाग कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम कर रही है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध झूठे मामले में फसाकर अपराध पंजीबद्ध कर आधी रात में जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है । जबकि अभी कोरोना के महामारी के कारण गभीर अपराधों में जेल में निरूद्ध कैदियों को पैरोल पर रिहा किए जाने का निर्देश हाइकोर्ट द्वारा दिया गया हैऐसा ही एक मामला जिले के बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया है जिसका भाजपा निंदा करती है । पुलिस को ऐसे समय में मानव सेवा हितार्ध कार्य करने की जरूरत है तब जिले की पुलिस मानव सेवा से भटक कर स्वयं व राजनीति दलों के हितार्थ कार्यों में जोर दे रही है । क्षेत्र में कोयला कबाड़ , रेत जैसे अवैध कारोबार को पुलिस प्रशासन द्वारा संरक्षण देकर अवैध रूप लाखो करोड़ों बटोरने में लगी है । जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को भाजपा आगाह कर रही है कि वे अपने रवैये में तत्काल सुधार लाए और जनहितार्थ कार्य करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर आमजनों एवं व्यापारियों के साथ मिलकर उग्र आदोलन करने बाध्य होगी । ज्ञापन देने में जिला कोषाध्यक्ष थलेस्वर साहु,जिला मंत्री संदीप अग्रवाल ,पूर्व जिलामंत्री शशिकांत गर्ग, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ,विशाल गुप्ता उपस्थित रहे ज्ञापन नायाब तहसीलदार ओ पी सिंह ने लिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours