तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सरगुजा संभाग आयुक्त जेनेविवा किंडो एवं पुलिस महानिरीक्षक आरपी साय गत दिवस विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम कंचनपुर स्थित वायरोलॉजी लैब पहुंचे। कलेक्टर एसएन राठौर एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह की मौजूदगी में संभाग आयुक्त ने आरटी पीसीआर लैब में टेस्टिंग एवं कार्यरत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित माईक्रोबॉयोलॉजिस्ट सतेन्द्र जायसवाल ने बताया कि लैब में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। आरटी पीसीआर लैब के जिले में संचालित होने से जल्द रिपोर्ट देने में जिला स्वास्थ्य विभाग सक्षम हुआ है। पुलिस महानिरीक्षक श्री साय ने यहां स्थित कोविड हॉस्पिटल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मरीजों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि 12 मई को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया है।
मनेन्द्रगढ़ में अंतर्राज्यीय नाका एवं वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में संभाग आयुक्त सुश्री किंडो एवं आईजी श्री साय ने अंतर्राज्यीय नाका घुटरीटोला का निरीक्षण किया एवं आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिये। इसी तरह काष्ठागार बैरियर में चल रही कोरोना टेस्टिंग, झगराखाण्ड में अंत्योदय हितग्राहियों हेतु निर्धारित वैक्सीनेशन सेंटर एवं मनेन्द्रगढ़ पुलिस थाना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विकासखण्डों के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours