कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए वरिष्ठ नागरिको को विशेष सावधानी बरतना जरूरी…. समाज कल्याण विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव, रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। विशेष कर चिकित्सा जटिलताओं वाले वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक) के लिए उच्च जोखिम स्वास्थ्य से सुरक्षित रहने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
जारी दिशा-निर्देश के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को हमेशा घर पर ही रहने की सलाह दी गयी है। घर पर आने वाले आगंतुकों से मिलने से बचें, यदि मिलना आवश्यक हो तो 2 गज का फासला रखें, यदि अकेले हों तो, आवश्यक घरेलू कार्य हेतु स्वस्थ पड़ोसी पर निर्भर रह सकते हैं, किसी भी स्थिति में छोटे-बड़े समारोहों से बचें, घर के अन्दर सक्रिय रूप से चलते-फिरते रहें, घर में हल्के व्यायाम एवं योग-ध्यान करें। भोजन से पहले एवं शौच के बाद कम से कम 20 सेकण्ड तक साबुन या हैण्डवाश से हाथ धोवें, बार-बार स्पर्श किए जाने वाली वस्तुओं जैसे चश्मा आदि को कीटाणुनाशक से नियमित साफ कर। छींक या खांसी के समय कोहनी सामने रखें, टीशू पेपर या रूमाल का इस्तेमाल करें एवं उपयोग पश्चात् टीशू पेपर को डस्टबीन में डाले तथा रूमाल को साफ कर लें व हाथ धो लें। घर का बना ताजा गर्म भोजन ग्रहण कर उचित पोषण आहार सुनिश्चित करें, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ताजा जूस लें तथा बार-बार पानी पीयें, अपनी दैनिक निर्धारित दवाएं नियमित ले। अपनी स्वास्थ्य का नियमित निगरानी रखें यदि सर्दी, खांसी, बुखार या श्वसन संबंधी कोई समस्या आती है तो त्वरित समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क कर। अपने पारिवारिक सदस्य जो आपके साथ नहीं है उनसे बात करें, दोस्तों, रिश्तेदारों के सम्पर्क में रहें एवं आवश्यकता पड़ने पर मदद लें।
कोरोना वायरस के लक्षण (सर्दी, खांसी एवं बुखार) प्रदर्शित करने वाले व्यक्ति के समीप न जाएं, हाथ न मिलाएं एवं गले न मिलें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे- पार्क, बाजार एवं धार्मिक स्थलों पर जाने से बचें, खुले हाथों में खासी या छींक न करें, आंखों, चेहरे, नाक एवं जीभ को बार-बार न छुएं, स्वयं इलाज न करें, अति आवश्यक न हो तो बाहर न जाएं, पारिवारिक सदस्यों एवं दोस्तों को आमंत्रित न करें, रूटीन चेकअप या फालोअप के लिए अस्पताल न जाएं, आवश्यक हो तो अपने चिकित्सक से टेलीफोनिक सहायता लें, ग्रर्मियों के कारण निर्जलीकरण से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours