तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
विगत दो महिनो में आए कोरोना की दूसरी लहर के चलते जिले के दोनोें निकायों की चुनावी हलचल थम गई थी। कोरोना की रफ्तार थोडी धीमी होते ही र्चचा फिर शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि कोरिया जिले के दोनो निकायों में चुनाव अक्टूबर में हो सकता है। हालांकि अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि करने के लिए कोई तैयार नहीं है, पर चुनाव में जुटे कर्मचारियों की आफ द रिकार्ड बातों को माने तो उन्हें तैयार रहने का निर्देश मिल चुका है। बता दें कि कोरिया जिले के दो निकाय नगर पालिका बैकुन्ठपुर एवं नगर पालिका षिवपुर चरचा का चुनाव होना है। बैकुन्ठपुर और षिवपुर चरचा का चुनाव दिसंबर 2021 में होना है, किन्तु परिसिमन के कारण टल गया। दोनो पालिका का चुनाव मई 2021 में होना तय था, फिर धीरे-धीरे बढ़ते कोरोना के रफ्तार को देखते हुए चुनाव टाल दिया गया। मार्च अप्रैल में जिस तरह से कोरोना का रफ्तार बढ़ा उसके देखते हुए चुनाव फिर टाल दिया गया। अब कहा जा रहा है कि मानसून खत्म होते ही चुनाव करा लिया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours