तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।
as

+ There are no comments
Add yours