भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने बैकुंठपुर थाना के बाहर दिया धरना और गिरफ्तारी, कहा – कांग्रेस के छल,दम्भ,झूठ और अन्याय से भाजपा का कार्यकर्त्ता न कभी डरा है और न कभी डरेगा

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

राजनीति में उबाल ला देने वाली टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को आरोपी बनाया गया है, कोरिया जिले के भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने भी पुलिस थाना बैकुंठपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर एवं गिरफ्तारी देकर कहा कि देश में इस प्रकार की पहली घटना है कि किसी पत्र को ट्वीट कर देने से एफ आई आर दर्ज हुई है जो सरासर अन्यायपूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित, तानाशाही घटना है जिसका हम सब भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं, एवं समय आने पर सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, मण्डल अध्यक्ष भानुपाल,नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, बिजेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।
भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के छल,दम्भ,झूठ और अन्याय से भाजपा का कार्यकर्त्ता न कभी डरा है और न कभी डरेगा।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे और जीतेंगे भी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours