राहत की खबर………जिले में 40 दिन बाद मंद पडी कोरोना की रफतार……..संक्रमण दर 10 फीसद से आई नीचे

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना की दूसरी लहर कोरिया जिले पर भारी गुजरी है। पखवाडे भर पहले मई के प्रथम सप्ताह में जब संक्रमण दर चरम स्तर 35 फीसद से अधिक पहुॅच गया था हर ओर आक्सीजन और आइसीयू बेड के लिए मारामारी मची थी। इस समय सरकार के सारेे संसाधन बौने साबित हो रहे थे। वही पर विगत 2 दिनो में कोरिया जिले से जो आंकडे आये वो अपने आप संक्रमण की दर सुधरने की सुखद बात बता रहा है। विगत दो दिनो में कोरिया जिले में 5522 लोगो की कोरोना जाच हुई जिसमें 540 लोग संक्रमित पाये गये । जबकि इस दौरान संक्रमण की दर 9.77 फिसद से रहा। जबकि दो दिनो में कोरोना से जिले में 9 लोगो की मौत को ंिचंताजनक कहा जा सकता हैं डेढ महिने के लाक डाउन के बाद 120 से अधिक मौते हुई। जिले में अब तक कुल 24710 लोग कोरोना से संक्रमित हुए तथा अब तक 19938 लोग स्वस्थ्य हो चुके है जबकि 166 लोग अब तक कोरोना का शिकार बन चुके है। तो जिले में वर्तमान में एक्टिव केस भी थोडा कम होकर 3501 रह गई है।

अब अच्छी बात यह है कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों के बीच हालात तेजी से सुधरते दिख रहे हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सभी जगह तेजी से एंटीजन जांच की जा रही है। कम्युनिटी सर्विलांस के माध्यम से भी मरीजों की पहचान की जा रही है।

मौत के मामले चिंताजनक

कोरिया जिले में मौत के आंकड़े निरंतर चिंता का सबब बने हुए थे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या कम नही हो रही है। जिले में लाॅक डाउन लगने से पहले कुल 44मौते दर्ज थी जबकि अब जिले में 166 व्यक्तियों की मौत दर्ज की गई थी। वही पर जिले में विगत 2 दिनो में 9 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours