तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सूरजपुर में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई मारपीट एवं आम जनता से अमानवीय व्यवहार के मामले में कल शाम पीड़ित अमन मित्तल के परिजनों से मिलने केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू कोरिया के भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू एवं पूर्व जिला मंत्री शशिकांत गर्ग पहुंचे।
सभी भाजपा नेताओं ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित एवं कड़ी कार्रवाई के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।
पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि मामले पर लीपापोती करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई ट्रांसफररूपी नाममात्र की कार्यवाही के बाद पीड़ित के परिजन अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रहें है। तानाशाही रणवीर शर्मा को सस्पेंड कर पीड़ित लड़के से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाना चाहिए।
as


+ There are no comments
Add yours