टूलकिट साजिश के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के समस्त थानों एवं चौकी में धरना प्रदर्शन किया गया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

कांग्रेस पार्टी के द्वारा टूलकिट (गुप्त साजिश) के माध्यम से देश विदेश में भारत की छवि खराब करने की साजिश के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिले के समस्त थानों एवं चौकी में धरना प्रदर्शन किया गया ।
उक्त मामले का पर्दाफाश करते हुए मीडिया के माध्यम से जनता को जारी किये जाने पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,संगठन महामंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्गदर्शन में आज जिला सूरजपुर के सभी थाना एवं चौकी के सामने जिला भाजपा के आह्वान पर भाजपा मंडल सूरजपुर शहर द्वारा पुलिस थाना सूरजपुर के सामने धरना देकर कोविड- नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया भाजपा कार्यालय से धरना में बैठने वाले नेता जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कृपाल साहू भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल कार्यालय प्रभारी बसंत कुशवाहा को तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण करते हुए धरना स्थल हेतु रवाना किया जहां से पदयात्रा एवं नारेबाजी करते हुए सभी नेतागण धरना स्थल पहुंचे वहां 2 घंटे तक सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया गया l


उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं के विरुद्ध दर्ज किए गए झूठे एफ आई आर के विरोध में आज जिले के सभी पुलिस थाना एवं चौकियों के सामने धरना प्रदर्शन करने का निर्देश प्रदेश भाजपा से प्राप्त हुआ है उसी तारतम्य में भाजपा कार्यकर्ता कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया और आगे भी भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती रहेगी यदि राष्ट्रीय नेताओं के विरुद्ध दर्ज एफआइआर वापस नहीं ली जाती है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हम भी रमन हैं हमें भी गिरफ्तार करो के तर्ज पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी तेज आंदोलन करेगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कृपाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस कांग्रेसी सरकार के दमनात्मक नीतियों के विरोध में पूरे प्रदेश में विरोध कर रही है और हम सब इस सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु कृत संकल्पित हैं झूठ और फरेब के आधार पर लोगों के सामने भ्रम फैलाकर सरकार बन गई है जो आने वाले समय में यही जनता उनको माकूल जवाब देकर सत्ता से बाहर भी करेगी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि यहां के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नौकरी में अवसर जैसे अनेक वायदा कर सरकार तो बना ली है परंतु अब वही युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं आने वाले समय पर भारतीय जनता पार्टी के साथ युवा मोर्चा भी सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी जी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगी है और ऐसा काम कर रही है जिससे हमारे देश की छवि विदेशों में भी खराब हो रही है उनका यह कृत्य शर्मनाक और निंदनीय है जिसे भारतीय जनता पार्टी इसका घोर विरोध करती है हमारे राष्ट्रीय नेताओं के विरुद्ध झूठा अपराध पंजीबद्ध करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है इस सरकार के द्वारा यदि हमारे नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करती तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी और सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए हम सब तैयार आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू जिला मंत्री संदीप अग्रवाल जिला कार्यालय प्रभारी राजेश्वर तिवारी पूर्व एल्डरमैन सतीश गर्ग ,मंडल महामंत्री आनंद सोनी अरविंद मिश्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मण कसेरा कार्यालय मंत्री लाल मोहम्मद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देव गुप्ता किशन देवांगन छोटू साहू सहित युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, शंकर जिंदिया , आनंद सोनी, अरविंद मिश्रा ,लक्ष्मण कसेरा, दिलीप साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया l

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours