तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ शासन के रायपुर में दुकाने खोले जाने के निर्देष के बाद अति उत्साह में बैकुन्ठपुर शहर के दुकानदारो ने अपनी दुकाने खोल दी। शहर के विभिन्न क्षेत्रो के दुकानदार जिसमें कपडा, मोबाईल, जनरल स्टोर आदि कई एैसी दुकाने खोल कोरिया जिला प्रशासन के किसी भी प्रकार के आदेश के बैगर ही दुकानदारो ने अपनी दुकाने खोल दी। इसके बावजूद दोपहर को पुलिस प्रशासन की टिमें जानकारी होने के बावजूद दुकानें को बंद नही कराया।
गौरतलब हो कि कोरोना लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार ने कारोबारियों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया। जिसमें जिन जिलो में कोरोना संक्रमण की दर 8 फिसद या इससे कम है वहां बिना किसी बंदिश के बाजार खुलेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते बीते डेढ महीने से पूरे जिले में लॉकडाउन चल रहा है। वहीं पर जिले में संक्रमण दर की समिक्षा की जा रही है। यदि यही हालात रहे तो आगामी 1 जून से जिले में अनलाक शुरु हो सकती है। इस सबंध में बैकुन्ठपुर तहसीलदार मनमोहन सिंह का कहना है कि राज्य सरकार से निर्देश आ गये हैं जिले में 31 मई तक लाकडाउन है आगे की हालात रहे तो 1 जून से जिले में शासन के द्धारा निर्देश का पालन किया जायेगा।
as

+ There are no comments
Add yours