धान उठाव नहीं करने पर जिले के 10 राईस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिला खाद्य अधिकारी द्वारा जिले के कुल 10 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा अनुमोदित आदेश के अनुसार यह नोटिस खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अरवा धान उठाव नहीं करने के संबंध में जारी किया गया है। आदेशानुसार 15 दिसंबर 2020 से 15 मई 2021 तक कुल 5 माह में मिलिंग क्षमता के अनुरूप धान के उठाव न करने पर विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के मेसर्स मां शारदा राईस मिल, इंडियन एग्रो, अन्नपूर्णा एग्रो, मंगल राईस मिल, विकासखण्ड खड़गवां के दीपक एग्रो टेक, जान्हवी राईस मिल, मनेन्द्रगढ़ के पाकीजा राईस मिल, मोहित राईस मिल, डीडी एग्रो एवं मेसर्स कोरिया मिनी राईस मिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं उक्त के संबंध में 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours