तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान यास का प्रभाव मंगलवार से कोरिया जिले में भी दिखने लगा। बैकुन्ठपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। इस दौरान 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थी चक्रवाती तूफान के असर के कारण जिले में सुबह से घने बादल छाये हुए है। मौसम विभाग की माने तो यास के कारण आगामी 72 घण्टो तक जिले में बारिश की साथ तेज हवाये चलने की संभावना है।
as

+ There are no comments
Add yours