कलेक्टर ने ली यास चक्रवर्ती तूफान के राहत एवं बचाव की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक….अधिकारियों को सतर्क रहने दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

कलेक्टर ने की विनम्र अपील- यास चक्रवाती तूफान के समय घर पर रहे सुरक्षित

कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 07775-266116 एवं 91110-33446

सूरजपुर आज कलेक्टर गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में यास चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुये जिले में राहत और बचाव के तैयारियों की समीक्षा की गयी। कलेक्टर द्वारा बैठक में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर, कार्यपालन अभियन्ता छ.ग. राज्य विद्युत मण्डल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद, जिला सेनानीनगर सेना को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधिनस्थ ग्रामीण स्तर पर पदस्थ शासकीय अमले को 24 घंटे सजग रहें ताकि सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर भेजा जा सके।

   कलेक्टर  गौरव कुमार सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव को निर्देशित किया गया कि पूर्व से चिन्हांकित शिविर स्थल को व्यवस्थित करें ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को वहां ठहराया जा सकें। उन्होंने वन मण्डलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने विभागीय अमले को सजग रखें जिससे आंधी, तूफान की स्थिति में बड़े पेड़ गिरने से अवरूद्व मार्ग को तत्काल चालू किया जा सके एवं पेड़ से क्षतिग्रस्त मकान के भीतर फंसे व्यक्तियों, पशुओं को तत्काल बाहर निकाला जा सके। 

कलेक्टर ने कार्यपालन अभिन्यता छ.ग. राज्य विद्युत मण्डल को निर्देशित किया कि चक्रवाती तूफान से क्षतिग्रस्त होने पर विद्युत लाइन को तत्काल ठीक करायें। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्रों में विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर जनरेटर की व्यवस्था से पाइप लाईन द्वारा पेयजल वितरण कराने के साथ ही टैंकर के माध्यम से पेयजल वितरण की तैयारी रखें।

कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर  एस एन मोटवानी को निर्देशित किया गया कि वे जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित करें कि यदि उनके क्षेत्र अन्तर्गत कहीं से जन-धन की हानि, पशु हानि की सूचना प्राप्त हो तो 02 दिवस के भीतर आर.बी.सी. 6-4 के तहत राहत राशि का प्रकरण तैयार कर भेजना सुनिश्चित करें।    

कलेक्टर द्वारा जिला सेनानी नगर सेना को निर्देशित किया कि बाढ़, आपदा हेतु प्रशिक्षित सभी सैनिकों को 24 घंटे तैयार रखें ताकि जिले में कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बचाव कार्य हेतु मौके पर भेजा जा सके।
उन्होनें जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि धान उपार्जन केन्द्र, संग्रहण केन्द्रों में रखे गये धान की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस हेतु वे समस्त उपार्जन केन्द्र प्रभारी, संग्रहण केन्द्र प्रभारी से सम्पर्क कर समस्त स्थानों पर कैंप कव्हर लगाना सुनिश्चित करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours