प्रशासन के तय समय का दुकानदार उडा रहे माखौल, 3 बजे तक खोल रहे दुकाने

Estimated read time 1 min read

छूट के दूसरे दिन दिखी लापरवाही, दुकानों पर नहीं हुआ शारीरिक दूरी का पालन

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

26 मई से दुकाने खोलने की छूट मिलते ही बैकुन्ठपुर के दुकानदारो ने जिला प्रशासन के द्धारा र्निधारित समयावधि सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के बाद भी दुकाने खोली जा रही है। जिसके बाद दुकानदारो द्धारा र्निधारित समयावधि का माखौल उडाया जा रहा है। 44 दिनों के बाद सभी दुकानों को लाकडाउन से छूट दी गई, लेकिन दो दिन बाद लापरवाही का आलम दिखने लगा। दुकानो के बाहर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। कई दुकानों पर भी भीड़ एकत्रित थी। बाजार में आने वाले कई लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आए। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। 44 दिनों के कर्फ्यू के बाद संक्रमण के मामले कम हुए है। अगर ऐसी ही लापरवाही बनी रही, तो संक्रमण फिर से हावी हो सकता है।
जिला प्रशासन ने आटो मोबाइल, इलेक्ट्रेशियन, कृषि सहित सभी जरूरी दुकानें खोलने की अनुमत प्रदान की है, लेकिन दुकानदार व बाजार में आने वाले लोग लापरवाही बरतेंगे, तो संक्रमण फिर से पैर पसार सकता है। सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। मास्क का उपयोग जरूरी रूप से होना चाहिए, लेकिन बाजार में आने वाले कई लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे हैं।

कार्रवाई की आवश्यकता

बिना मास्क के घूमने वाले व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्कयता है। अगर कार्रवाई होती है, तो अगर दुकानदार व लोग लापरवाही नहीं बरतेंगे। कार्रवाई नहीं होती है, तो लापरवाही लगातार बढ़ती जाएगी। इस कार्य में सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। तभी हम संक्रमण को हरा पाएंगे।

कोरिया कोरोना मीटर

  • 185 संक्रमित मिले
  • 2409 कुल जाॅच हुए
  • 7.67 फिसद संक्रमण दर
  • 489 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे
  • 22325 अब तक स्वस्थ्य हुए
  • 25597 अब तक संक्रमित हुए
  • 170 मौतें अब तक जिले में
  • 1 मौत 24 घंटे में
  • 2856 एक्टिव प्रकरण

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours