तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राज्य शासन के दिषा निर्देषो के अनुरूप आगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव की समुचित व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 31 में बाढ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07836-232330 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे चालू रहेगा। कलेक्टर सत्य नारायण राठौर द्वारा बाढ नियंत्रण कक्ष के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 42 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो तीन पालियों में कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाढ नियंत्रण कक्ष के लिए 3 अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्व की श्रेणी में रखा है। संबंधित रिजर्व कर्मचारी को 7 दिवस में किसी भी कर्मचारी, भृत्य की अनुपस्थिति के समय में ड्यूटी, सेवा लिया जा सकता है।
कृषि आदान सामग्रियों के भण्डारण, वितरण, गुण नियंत्रण तथा बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित
कृषि विभाग के उप संचालक ने आज यहां बताया कि इस वर्ष 2021-22 के लिए खरीफ एवं रबी मौसम में विभिन्न कृषि आदान सामग्रियों के भण्डारण, वितरण, गुण नियंत्रण व्यवस्था करने के साथ साथ बाढ, ओलावृष्टि एवं अन्य कारणों से नुकसान हेतु पर आकलन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10.30 से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा।
as

+ There are no comments
Add yours