तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोनहत से प्राप्त प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत सलगवांकला के ग्राम खुटरापारा में कुल 15 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम खुटरापारा में निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस 9 जून तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में अमरईया चैक के पास, पश्चिम दिशा में चितरमन साहू के मकान के चैक तक, उत्तर दिशा में बच्चालाल के घर के पूर्व में सडक तक तथा दक्षिण दिशा में मानसाय के मकान के पास सडक तक क्षेत्र शामिल है। आम नागरिकों की उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में अंकिता पटेल, नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार सोनहत को नियुक्त किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours