नौतपा खत्म, लेकिन तपिस जारी, न अंदर चैन, ना बाहर आराम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

प्रकृति का अजब खेल एक बार फिर देखने को मिला रहा है। इस बार नौतपा में ठंडक रही तो नौतपा खत्म होते ही धरती फिर से तपने लगी है। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ बढी उमस ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। मान्यता है कि गर्मी का भीषण रूप नौतपा में देखने को मिलता है, लेकिन इस बार नौतपा के नौ दिनों में हर दिन आंधी के साथ कई इलाकों में पानी गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली। बुद्धवार को नौतपा खत्म होने के बाद पारे ने छलांग लगा दी है। गुरुवार को ही अधिकतमत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह छह बजे ही गर्मी ने अपना रौद्ररूप दिखा दिया था। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 10 से 12 जून के बीच मानसून आने की संभावना जता रहा है।

न अंदर चैन, न बाहर आराम
कोरोना काल में गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बुजुर्ग और बच्चों को करना पड़ रहा है। गर्मी के साथ उमस का यह आलम है कि घरों के भीतर कूलर आराम पहुंचाने की बजाय उमस बढ़ाने का काम कर रहे हैं। गर्मी से बचाव का विकल्प छत पर सोने में पिछले 4 दिनों में भी परेशानी आ रही है।

सप्ताह भर और करना पड़ेगा इंतजार
मौसम विभाग के जानकारो की माने तो जिले में 12 जून तक मानसून आने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इससे पूर्व बारिश की शुरुआत के साथ ही तापमान में भी करीब 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान लगातार बादलों का डेरा बना रहेगा और जमकर बदरा बरसेंगे भी। मानसून के अच्छे रहने की खबर के साथ ही जिले के किसानों ने खरीफ की फसल की तैयारियां शुरू कर दीं है। बाजारों में अभी से ही खाद और बीज की खरीद किसान ने शुरू कर दी है।

मौसम में सेहत का रखें ध्यान

कोरोना काल में उमस के साथ भयंकर गर्मी में सेहत में गिरावट की शिकायत आम बात है। इस मौसम में चिकित्सकों की मानें तो तैलीय खाने से दूरी बनाकर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे, पानी, जूस का सेवन करना चाहिए। धूप में जरुरी काम होने पर ही बाहर निकलें। शरीर को ढंक कर रखें। शरीर को पानी की कमी न होने दें, पानी की कमी के कारण ही हीट स्ट्रोक के ज्यादा मामले सामने आते हैं।

तापमान में गिरावट, उमस ने किया बेहाल

मंगलवार को शहर में हुई बारिश के चलते शहर में गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते गर्मी कम होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली। शहर का अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 38 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में तेज हवाएं और बिजली कड़कने के साथ ही बारिश हो सकती है।

उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने
शहर में तापमान कम होने के बावजूद उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। शहर में अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं दिन में कई बार शहर में बादलों के छाने का दौर भी रहा। दिन में बादल छाने और हवाएं नहीं चलने के कारण उमस बढ़ गई। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

कोरिया जिले में अब तक 8.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज
भू-अभिलेख षाखा के अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी तहसील में आज सबेरे समाप्त 24 घण्टे के दौरान 7.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 17.3 मिमी औसत वर्षा बैकुण्ठपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 8.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 1 जून 2021 से 02 जून 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 24.1, सोनहत तहसील में 14.7, मनेन्द्रगढ तहसील में 10.3, खड़गवां तहसील में 0.0, चिरमिरी तहसील में 0.0, भरतपुर तहसील में 5.5 और केल्हारी तहसील में 3.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

दो दिन पहले मानसून आने की संभावना

भारत के केरल में मानसून निर्धारित तिथि से दो दिन पहले पहुंचने के बाद अब कोरिया जिले में भी निर्धारित से दो दिन पहले आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो मानसून अपने र्निधारित तिथि 12 जून की बजाय 10 जून तक आने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में मानसून के आने की निर्धारित तिथि 11 जून है, जिसके यहां 9 जून के आस-पास आने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को जिले में प्री-मानसून बारिश के तहत सुबह से शाम तक हल्के बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार षु्रकावार को जिले में कहीं-कहीं तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश होगी। जिले में भी शाम को अंधड़ के साथ बौछारें पडने की संभावना है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours