तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना वायरस की जिले में रोकथाम व उसकी चैन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने पूरे जिले में 44 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया। लॉकडाउन में बाजार में किराना सामान के दाम बेतहासा बढ़े। वही पर जिले में 26 मई से कुछ को छोडकर बाकी सभी को व्यापारिक प्रतिश्ठान खोल दिये गये । जिसे बाद भी लोगो को किराना सामानो में राहत नशीब नही हो रही है। शहर में सरसो तेल, रिफाईन तेल, गुण, खडा सरसो, अरहर दाल समेत अधिकांश किराना समानो के दाम लगातार बढते ही चले जा रहे है। सभी सामानो के दाम प्रति किलो 20 से 40 रु तक की वृद्धि कर दी गई है जिससे उपभोक्ताओ के सामने भारी आर्थिक संकट आ गया है। इस संबंध में व्यापारियों का कहना है कि दूसे राज्यो से वाहनों की आवाजाही सुचारु रुप से नही होने के कारण दुकानों में सामान का स्टाक की समस्या आ रही है बढे दामो के सबंध में दुकानदारो का कहना है कि दाम उपर से ही बढके आ रहा है तो हम क्या कर सकते हैं।
6 के बजाय 7 बजे तक खोली जा रही दुकाने
बडी अजीब बात है बैकुन्ठपुर की, यहा पर कां्रगेस के लोग ही सबसे अधिक महामारी कानून का माखौल उडा रहे हैं और सरेआम चैलेंज करते भी नजर आ रहे हैं। कि हमारा चालान कौन कर सकता है। कई बार तहसीलदार को इसकी सूचना भी दी गई किन्तु लगता है कां्रगेस की भूपेश सरकार के निर्देशो और जिला प्रशासन के आदेशो का माखौल उडाने में यही लोग आगे है। जिस कारण शहर में विगत 1 महिने से लाक डाउन का पालन होता नजर नही आ रहा है। इस मामले में जिले के चिरमिरी और मनेन्द्रगढ सहित पटना में कानून व्यवस्था के अच्छे हालात नजर आये। किन्तु जिला मुख्यालय में महामारी कानून के पालन में सबसे बदतर स्थिति के कारण ही बैकुन्ठपुर के शहरी और ग्रामिण दोनो में ही कोरोना का सं्रमकण जिले में सबसे अधिक मामले सामने आये है। यदी हालातो पर नियत्रंण नही किया गया तो समय से पहले ही तीसरी लहर का सामना लोगो को करना पड सकता है। सबसे बुरी बात यह है कि चंद दुकानदारो की देखा सेखी दूसरे दुकानदार भी जिला प्रषासन के द्धारा तय समय से अधिक देर तक दुकाने खोल रहे हैं। इसलिए एैसे दुकानदारो पर सख्त कार्यवाई का जरुरत है जो दूसरो को भी कोरिया कलेक्टर के आदेशो को तोडने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours