महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के विरोध में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दिया है। आम जरूरत के सामान की कीमत आसमान छू रही है। इन्हीं ज्वलंत मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया गया था। कि सभी लोग स्थानीय स्तर पर महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाए। इसी तारतम्य में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के निवास के बाहर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा , सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा , जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रुक्मणी खोबरागडे , वरिष्ठ कांग्रेसी हारून मेमन , घनश्याम बोंदिया, पार्षद सपन महतो , एल्डरमैन रामगोपाल यादव युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाफिज मेमन, पूर्व पार्षद गुलाम हैदर , राखी सिंह अमित कक्कड़ व गफ्फार अली, मत्स्य कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संतोष माझी , एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रामायण तिवारी , एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा , अमित पोद्दार विशाल जयसवाल, पीर गुलाम , दीपक पांडे उपस्थित रहे वही भरतपुर – सोनहत विधायक कार्यालय के पास विधायक गुलाब कमरो , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश साहू , नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल , उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी , गोपाल गुप्ता आदि ने भी महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours