दुर्गेश को मिली अनुकंपा नियुक्ति, पिता के जाने से परिवार पर आ पड़ी थी मुश्किलें

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के निर्णय से दुर्गेश नामदेव और उनके परिवार को सहारा मिल गया है। दुर्गेश के पिता स्व दिनेश नामदेव (शिक्षक एलबी) विकासखंड भरतपुर के ग्राम जनुवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे। कोविड-19 से लड़ते हुए दिनेश का 17 अप्रैल 2021 को देहांत हो गया। उनकी मृत्यु के उपरान्त उनके परिवार पर आर्थिक मुश्किलें आ पड़ी। अब दुर्गेश को सहायक ग्रेड 03 लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिल जाने से उनके परिवार की चिंताएं दूर हुई हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दुर्गेश कहते हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय उन जैसे सभी परिवारों की उम्मीद बना है। छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से उनके परिवार को संबल और फिर आजीविका का साधन मिला है।
जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता बताते हैं कि राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 28 मई को जिला शिक्षा कार्यालय को प्राप्त आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर आज दिनांक 4 जून को दुर्गेश नामदेव को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवगढ़ मे सहायक ग्रेड 03 लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours