जिला चिकित्सालय में 3.59करोड की लागत जल्द से लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले में जल्द ही जनता को जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। आज यहां जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर एसएन राठौर से मुलाकात कर एसईसीएल महाप्रबंधक बैकुण्ठपुर क्षेत्र ने जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना हेतु सीएसआर मद के तहत 3 करोड़ 59 लाख 19 हजार रू. की राशि की वित्तीय सहायता से संबंधित दस्तावेज सौंपे जिससे जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सालय में 64 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन की स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर एसईसीएल बैकुण्ठपुर के महाप्रबंधक विश्वनाथ सिंह, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एस.के.दास, स्टाफ आफिसर मृत्युंजय कुमार, क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी सतीश गुप्ता एवं सीएसआर के नोडल आफिसर हरेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।
शासकीय सीटी स्कैन मशीन नहीं होने से आम जनता को हो रही परेशानियों एवं कोविड आपदा प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। सीटी स्कैन मशीन की स्वीकृति के लिए कलेक्टर ने एसईसीएल प्रबंधन को धन्यवाद दिया है तथा सांसद ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुंठपुर अंबिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरों, एवं विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ विनय जायसवाल के प्रति उनके विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours