तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर के संज्ञान में बेबी सारथी की जानकारी आते ही उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ एवं समाज कल्याण विभाग को शीघ्र सहयोग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया जिसके परिणामस्वरूप बेबी सारथी को सहारा मिल गया है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, कोरिया में उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चैघड़ा के शांति नगर की निवासी बेबी सारथी अपने पति स्व. जीतू के देहांत के बाद पिछले तीन माह से शांति नगर के मुक्ति धाम में पुत्री कु. सानिया एवं सास श्रीमती कुंवारी की देखरेख में रहने लगी थी। बेबी सारथी की स्थिति की जानकारी कलेक्टर श्री राठौर के संज्ञान में आते ही उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ एवं समाज कल्याण विभाग को उनकी मदद करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देश पर दिनांक 3 जून को जिला प्रशासन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में श्रीमती बेबी सारथी को उपचार हेतु भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिकोण से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ द्वारा श्रीमती बेबी सारथी के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, कोरिया में रेफर करते हुये एडमिट किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours