कलेक्टर के तबादले पर बैकुन्ठपुर में मना जश्न, रात में जमकर फूटे पटाखे

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 29 आइएएस अफसरों का तबादला बीती शाम कर दिया जिसमें कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर का नाम भी शामिल रहा। राज्य स्तर पर बडी प्रशासनिक सर्जरी के आदेश आते ही कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के घडी चैक पर शनिवार की रात जमकर पटाखे फोडे गये एैसा जिले में पहली बार देखा गया किसी कलेक्टर के तबादले के बाद लोगो ने पटाखे फोडे हो। सबसे अजिब बात यह रही कि जिले में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कफूर्य लगे होने के बावजूद घण्टो पटाखे कौन और किसके द्धारा फोड कर महामारी कानून का मजाक उडाया गया।

लगातार यह देखा जा रहा है कि कोरोना जैसे जानलेवा महामारी में लाकडाउन में थोडी राहत मिलते ही किस प्रकार बैकुन्ठपुर शहर के व्यापारियो द्धारा मजाक बना कर रख दिया गया है। इससे पूर्व वर्तमान कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं व मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार देकर रायपुर भेज दिया गया। तो श्याम लाल धावड़े कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को कलेक्टर कोरिया की जिम्मेदारी सौपी गई है।

शहर के कांग्रेसियो में रहे अप्रिय

सत्य नरायण राठौर के तबादले के बाद बैकुन्ठपुर में खुशियां मनाई जा रही है तबादले की खबर फैलते ही यहां लोगों ने रात में ही चैराहे पर पटाखे फोड़े। वहीं शहर में जो चर्चा का विषय बने हुए है, अक्सर नेताओं के खिलाफ ऐसा विरोध देखा जाता है, लेकिन किसी अधिकारी के तबादले पर जश्न अनोखा है।
दरअसल, कोरिया जिले में पदस्थ रहते हुए कलेक्टर सत्य नरायण राठौर कां्रगेस के कर्ता-र्धताओ अप्रिय रहे, यही कारण है कि उनके तबादले के बाद जश्न मनाया गया।

फाईलो को निबटाने में कम चर्चा लिखने रहे मशहूर राठौर

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी सत्य नरायण राठौर ने कोरिया कलेक्टर के तौर पर गत वर्ष 28 मई को पदभार ग्रहण किया था उनकी नियुक्ति डोमन सिंह के स्थन पर की गई थी। वे नियंत्रक, खाद्य एवं प्रशासन के रूप में कार्य कर चुके हैं। वही पर जिले में इनकी कलेक्टरी फाईलो को निबटाने में कम चर्चा लिख समय काटने के लिए अधिक मशहूर रही हैं।

धावड़े को मिली जिम्मेदारी

सरकार ने राठौर को हटाकर 2008 बैच के प्रमोटी आईएएस श्याम कुमार धावड़े को कोरिया का कलेक्टर बनाया है। धावड़े फिलहाल बलरामपुर रामानुजगंज के कलेक्टर के तौर पर कार्य कर रहे थे। इससे पूर्व श्री धावडे गरियाबंद के कलेक्टर और पंजीयन व स्टाम्प के इंस्पेक्टर जनरल के साथ हस्तशिल्प विकास बोर्ड व ग्राम उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुकेे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours