मरम्मत के नाम पर बिजली आपूर्ति रही बाधित, लोग परेशान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

विद्युत वितरण कंपनी ने ग्रीष्मकाल में रखरखाव का काम तेज कर दिया है। अब मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित किए जाने से जिले भर के साथ बैकुन्ठपुर शहर के नागरिकों की भीश्ण गर्मी में परेशानी बढ़ रही। रविवार को शहर के टाउन-एक फीडर में आपूर्ति बाधित की गई, जिससे नागरिक गर्मी से परेशान रहे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टाउन-एक फीडर में सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटनेंस के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
नवतपा के बाद भीष्ण गर्मी के समय आपूर्ति बाधित होने से नागरिकों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। दोपहर में आपूर्ति बहाल होने के बाद नागरिकों ने राहत महसूस की । इधर, प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि हर बार अप्रैल अंतिम या मई के शुरुआत में विभाग प्री मानसून के लिए मेंटनेंस करता है। लेकिन इस बार जून में मेंटनेंस किया जा रहा है जब गर्मी अधिक पड़ रही है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours