नगर पालिका ने नही कराया साफ सफाई…… भडके अनुराग कहा घर से बाहर सीएमओ निकलेंगी तक नजर आयेगी गंदगी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुंठपुर नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में जहां पर भी बरगद के पेड़ हैं उसके नीचे महिलाओं के द्वारा घंटों व्रत रखकर वट सावित्री की पूजा की जाती है । इस संबध में गौ रक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने साफ सफाई को लेकर कडा एतराज जतो हुए कहा कि बैकुंठपुर नगर पालिका की मेहरबानी यहां पर बरगद के चबूतरे बने हैं वहां पर कोई भी साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की गई । कचरे के ढेर मे पेपर पन्नी बिछाकर करके ही उपवास रहने वाली महिलाओं को वट सावित्री की पूजा करनी पड़ी । बैकुंठपुर नगर पालिका में वर्तमान में सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है । उन्होने कहा कि गत 2 महीने के लाक डाउन में कहीं भी जाम नाली की सफाई नहीं की गई । अब बरसात आने पर जब जाम नालियों से लोगों के घर में पानी भरेगा तब नगरपालिका नींद से जाग कर के नाली की सफाई करेगी । अनुराग दुबे ने कहा कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में सफाई का ठेका लगभग एक करोड़ रुपए सालाना है । उसके बाद भी सफाई की स्थिति बद से बदतर है बैकुंठपुर कितने पदक मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ मैडम अपने घर में ही अधिकतर समय बिता रही हैं जब कर्मचारियों को काम रहता है तब सीएमओ मैडम के निवासी पर ही जाकर के काम करवाते हैं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours