कांग्रेस ने जनता से केंद्र सरकार के खिलाफ सडको पर उतरने की अपील

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर ना सिर्फ आम जनता परेशान हैं बल्कि विपक्ष को भी अब लगने लगा है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य उनकी जद से बाहर जा चुके हैं, लिहाजा आज पूरे देश में कांग्रेस ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा, बैकुन्ठपुर के सलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप परिषर के बाहर धरना दिया। आज पेट्रोल के दाम के बढ़ते मूल्य को देखते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। बैकुन्ठपुर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध करते हुए कहा है कि वर्तमान की मोदी सरकार आम जनता को ठग रही है बल्कि इतना प्रताड़ित कर रही है कि आने वाले समय में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर जनता में आक्रोश पनपने लगा है।

वही पर बैकुन्ठपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर के नेतृत्व में उनके ही पेट्रोल पंप के बाहर प्रर्दषन किया। कां्रगेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि हम जनता के साथ हैं और जिस तरह से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उसका विरोध करने के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। जब मनमोहन की सरकार थी उस समय यही मोदी करते थे विरोध । उस दौरान नरेंद्र मोदी को पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हुए और महंगे लगते थे इसके विरोध में नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था पर आज जब लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, बृजवासी तिवारी, रियाजुदिदन, विकास षिवहरे, आषीष यादव, अरसद, छोटे खान, दीपक गुप्ता, रमायण, धीरज सिंह ने कोविड प्रोटोकॉल के नियमो के तहत प्रर्दषन किया।

कांग्रेस ने जनता से सडको पर उतरने की अपील

बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्यों को लेकर कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया साथ ही देश की आम जनता से आह्वान किया है कि अगर उन्हें भी लगता है कि केंद्र सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा किया जा रहा है तो वह कांग्रेस का समर्थन करें और केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें।

AS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours