तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। जिसमें तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम तेंदुआ की संगीता की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुमन्त, ग्राम महोरा की मनबसिया उर्फ फूलबसिया की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मेहीलाल, ग्राम हथबर के मोहन सिंह की कुंआ में गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मंगली बाई एवं ग्राम पसला की कान्ति सिंह की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके वारिस दलसाय तथा तहसील सोनहत के मोहन पण्डो की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस धोधी बाई के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।
AS

+ There are no comments
Add yours