सोनहत में 179मिमी के साथ जिले में 101 मिमी बारिश से कृषि को मिली गति

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

मानसून की दस्तक के बीच गत 2 दिनो से थमे बारिष के बाद जिले में बीते दिनो में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 12 जून को मानसून के दस्तक के बाद पुरे क्षेत्र गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया जिले में अब तक 101.4 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसील में गत 24 घण्टे के दौरान 13.5 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 50.3 मिमी औसत वर्शा मनेन्द्रगढ़ तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 101.4 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। वही पर 01 जून 2021 से 14 जून 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 103.2, सोनहत तहसील में 179.5, मनेन्द्रगढ तहसील में 111.5, खड़गवां तहसील में 94.0, चिरमिरी तहसील में 108.5, भरतपुर तहसील में 86.1 और केल्हारी तहसील में 26.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
बारिश की वजह से बुद्धवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान पर बादल छाया रहेगा तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्य वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

कृषि कार्यों में आई तेजी
जिले में खरीफ सीजन की खेती के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। हुई बारिश को कृषि कार्य के लिए लाभदायक बताया गया है। किसानो का कहना है कि अच्छी बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है। जिन किसानों ने खेत की जुताई कर ली है वे धान की बोनी कर सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours