अब निमोनिया से नहीं होगी किसी नौनिहाल की मौत, जिलों में शुरु हुआ मुफ्त टीकाकरण अभियान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए न्यूमोकॉकल कॉन्जगेट वैक्सीन (पीसीवी) लगाने का अभियान कोरिया जिलों में शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन की तीन डोज बच्चों को दी जाएगी। ये वैक्सीन बच्चों को निमोनिया, मस्तिष्क व खून में संक्रमण से बचाएगी। बताया जा रहा है कि नवजात का छह सप्ताह, 10 सप्ताह और 14 सप्ताह पर टीकाकरण होगा। इसके बाद नौ महीने का होने पर एक बूस्टर डोज दी जाएगी। ये वैक्सीन नवजात को निमोनिया के साथ मस्तिष्क के संक्रमण (मेनेंजाइटिस) और खून के संक्रमण से भी बचाएगी।

हर घंटे 12 बच्चों की होती है मौत

निमोनिया से प्रदेश में एक घंटे में औसतन 12 बच्चों की मौत होती है। 24 घंटे में ये आंकड़ा करीब तीन सौ है। मरने वाले बच्चों में सबसे अधिक पांच साल से कम उम्र के होते हैं। देश में हर साल 18.4 लाख बच्चे दम तोड़ देते हैं। इनमें से 27 फीसदी बच्चे यूपी के होते हैं। वहीं, प्रदेश के 17 फीसदी बच्चों की मौत का कारण निमोनिया होती है। आंकड़ों के मुताबिक पांच साल से कम उम्र का हर दूसरा बच्चा निमोनिया का शिकार होता है और इनमें 80 फीसदी बच्चे दो वर्ष से कम के होते हैं।

कमरो ने किया षुभारंभ

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरों एवं डॉक्टर सुरेश तिवारी की उपस्थिति में शासन द्वारा निमोनिया टीका को नियमित टीकाकरण में शामिल करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में न्यूमोकॉकल कॉन्जगेट वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। जिससे बच्चों को निमोनिया से होने वाली मृत्यु से बचाया जा सकेगा। यह टीका निजी अस्पतालों में 2 से 3 हजार रुपए में लगेगा । वही शासन द्वारा हॉस्पिटलों में बच्चो को नियमित रूप से निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours