भाजपा ने प्रदेश सरकार के अधूरा वादो को जनता के समक्ष दिलाया याद

Estimated read time 1 min read

17 जून को जिले के तीनो विधायको बंगले के बाहर ढाई साल का हिसाब मांगेंगे

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कल 17 जून को ढाई साल पूरे हो जाएंगे। इन ढाई वर्षों के हिसाब-किताब के साथ सियासी मैदान में भाजपा सवालों की झड़ी लगाई है। भाजपा ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किए गए वादों से जुड़े सवालों के साथ अभियान शुरू कर दिया है। आम लोगों से कांग्रेस की वादाखिलाफी से जुड़े सवाल लेकर भाजपा ने शराबबंदी ,महिलाओं के प्रति अपराध, बढ़ते दुष्कर्म का जिम्मेदार कौन, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, शिक्षक भर्ती में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र, लोगों को नौकरी मिली क्या, किसानों को दो साल का बोनस मिला, धान का दाना-दाना खरीदा गया, खेतों का रकबा क्यों घटा, क्या संपूर्ण कर्ज माफी हुई, लोगों को मकान मिले, बाड़ी मिली क्या, जमीन का पट्टा मिला, किसी भी बुजुर्गों को पेंशन के 1500 रुपए मिले क्या, लोगों को इलाज की सुविधा मिली, झीरम को लेकर पूछा गया कि सबूत इनकी जेब में थे, निकले क्या और विधायक भीमा मंडावी के हत्यारों को अब तक सजा क्यो नही दी गई।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले के भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे जनता से रूबरू हो कांग्रेस के अधूरे वादों को लेकर सवाल पूछ रही है। वादों से जुड़े सवालों के साथ जनता के बीच पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाडे ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जन घोषणा पत्र के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी, महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ, महिलाओं के खिलाफ अपराध कमी का हवाला दिया था जबकि पिछले 2 सालों में 5347 बलात्कार और 4038 अपहरण के मामले सामने आए हैं। कांग्रेस ने वादा किया था सत्ता संभालने के बाद हर युवा को रोजगार देंगे, एक लाख शासकीय नौकरियां, 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता, प्रशिक्षु को 10 हजार का शासकीय भत्ता दिया जाएगा। वादा किया था की किसानों का बकाया 2 वर्ष का बोनस मिलेगा। हर भूमिहीन परिवार को जमीन मिलेगी, सभी के सर पर छत होगी, कब्जा धारी को पट्टे दिए जाएंगे। वादा था हर की परिवार को 35 किलो चावल देंगे। लेकिन सारे वादे धरे के धरे रह गए। सरकार बनाने के लिए किए गए वादे कांग्रेस के दैनिक एजेंडे से धुंधले हो गए है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से तय कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता बैकुंठपुर, चरचा कॉलरी, चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ में युवाओं से संबंधित विषयों व प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सवाल करेगा साथ ही 17 जून को जिले के बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव,मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, सोनहत-भरतपुर विधायक गुलाब कमरो के बंगले के बाहर ढाई साल का हिसाब मांगेंगे और शराबबंदी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours