विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से सोनहत के 20 गांव के हजारों घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामो को विधायक के प्रयासों से मिलेगी बड़ी राहत
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा व सराहनीय
पहल पर राज्य
सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत भरतपुर-सोनहत विधानसभा एव सोनहत विकासखण्ड में क्रेडा विभाग के जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए सोलर आधारित प्लांट लगाया जा रहा है , इसी अनुक्रम सोनहत के ग्राम चाकडांड और ग्राम पंचायत पोड़ी में प्लांट स्थापित कर दिया गया है वही आगे पाइप लाइन एव नल कनेक्शन का कार्य भी पी एच ई विभाग के तकनीकी निर्देशन में कराया जाना है, उक्त दोनों स्थानों पर प्लांट स्थापित होने से ग्राम के ग्रामीणों को पेय जल सबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, ग्रामीणों ने प्लांट लगने पर विभाग व विधायक गुलाब कमरो जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इन स्थानों पर प्लांट हो रहे स्थापित
विधायक गुलाब कमरो के सार्थक प्रयास से शासन द्वारा पेयजल व्यवस्था हेतु
रेट्रोफिटिंग के लिए विकासखंड
सोनहत के सुंदरपुर में 0 50 घरों को दामुज घसिया पारा में 24 घरों को दुधनिया पटेल पारा में 24 घरों को लब्जी चरवा पारा में 29 घरों को किशोरी लोहार पारा में 23 घरों को सिंघोर स्कूल पारा में 21 घरों के लिए अगवाही करवा पारा में 23 घरों के लिए आनंदपुर बसूला डॉन में 36 घरों के लिए मझार टोलान में 34 घरों के लिए कुरथी के लोहार पारा 27 घरों के लिए सिंघोर स्कूल पारा में 59 घरों के लिए बसेर में 56 घरों के लिए नावटोला खाल पारा 37 घरों के लिए कचोहर ग्राम में 63 घरों के लिए बंसीपुर ग्राम में 59 घरों के लिए विक्रमपुर ग्राम में 33 घरों के लिए तन जरा ग्राम में 39 घरों के लिए तेली मुड़ा ग्राम में 27 घरों के लिए डुमरिया पारा में 72 घरों के लिए इस तरह कुल 20 ग्रामो में लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित घरों में नल जल कनेक्शन प्रदान किया जाना है , इसमे जरूरत अनुसार घरों में कनेक्शन की संख्या बढ़ाई भी जा सकती हैं, सूत्रों की माने तो विकासखण्ड के 20 ग्रामो के लगभग हजार की संख्या में घरो में नल जल कनेक्शन प्रदान किया जाना है
भरतपुर सोनहत विधानसभा में सभी तरफ लगेगा सोलर सिस्टम
सोलर आधारित कार्यों
हेतु सोनहत में आनंदपुर, कुरठी, सिंघोर, छिंगुरा, परीहट, सलगवांकला,
विक्रमपुर, तेलीमुड़ा,
सोनहत, पोड़ी, नवाटोला, कचोहर व बंशीपुर में तथा विकासखंड मनेंद्रगढ़ के बेलबहरा, छरछा, बिहारपुर, चौघड़ा, बिचौली, घुटरा व मनवारी में 73 लाख 75 हजार, भरतपुर विकासखंड
के बहरासी, रामगढ़, कोइलारा, मयमौर, कलकेंडी, पोड़ी, पटपरटोला, गड़वार व
मन्नौड में भरतपुर के भगवानपुर, अक्तवार, सिंगरौली व
बड़वाही में सोलर
आधारित कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। बता दें कि
छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत् वर्ष 2024 तक घर-घर में नल से
पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से गांव के हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा। विधायक कमरो
ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर तक शुद्ध पीने का पानी
पहुंचेगा। इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। ग्रामीण क्षेत्र में रह रही महिलाओं को सबसे अधिक राहत
मिलेगी, क्योंकि कई गांवों में पीने के पानी को लेकर आज भी काफी
परेशानियां हैं। महिलाओं व
बेटियों को लंबी दूरी तय कर पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। सरकार की इस
महती योजना से
निश्चित ही लोग लाभान्वित होंगे।
as

+ There are no comments
Add yours