कोरिया में कंटेनमेंट जोन की वापसी, दो इलाको को किया गया सील, लोगो में तीसरे लहर का डर

Estimated read time 1 min read

चिरमिरी के गोदरीपारा व सोनहत का कछार कन्टेनमेंट जोन घोषित

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद शहर में एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की वापसी हो गई है। पहले चरण में ज्यादा मामलों वाले शहर के दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील करने की कार्रवाई की गई है। कोरोना की दूसरी लहर को लगभग समाप्त मान लेने के बाद एक बार फिर से एक दिन में जिले के दो अलग अलग ब्लाको में जिस प्रकार से कोरोना के केस सामने आये है उसे देखते हुए अब यह सवाल उठ रहा है कि या तो कोरोना का दूसरा दौर समय से पहले समाप्त मान लिया गया । इससे लोगो में एक बार फिर भय का माहौल बना गया है। इससे पूर्व कलेक्टर श्याम धावडे द्वारा तहसीलदार सोनहत से प्राप्त प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत कछार के पंडितपारा मोहल्ला में कुल 12 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम कछार में निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस 7 जुलाई तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में टोपीलाल/दुलार साय के घर तक, पश्चिम दिशा में बिजेन्द्र सूर्यवंशियों के घर तक, उत्तर दिशा में फूलसाय राजवाडे के घर तक तथा दक्षिण दिशा में नवल साय प्रजापति/मोहदुल के घर तक क्षेत्र शामिल है।
आम नागरिकों की उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में अंकिता पटेल, नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार सोनहत, जिला को नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर कलेक्टर ने तहसीलदार चिरमिरी से प्राप्त प्रस्ताव पर नगर पालिक निगम चिरमिरी, वार्ड नं0 31/40 धौडा गोदरीपारा में कुल 10 मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम गोदरीपारा से निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस 2 जुलाई तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें पूर्व दिशा में अमरईया चैक के पास, पश्चिम दिशा में चितरमन साहू के मकान के चैक तक, उत्तर दिशा में बच्चा लाल के घर के पूर्व में सडक तक तथा दक्षिण दिशा में मानसाय के मकान के पास सडक तक क्षेत्र शामिल है।
आम नागरिकों की उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में विभोर यादव, नायब तहसीलदार चिरमिरी को नियुक्त किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours