कोरोना कर्मवीरो दीदीयो को नपा सीएमओ ने किया सम्मान, कहा आपका योगदान अमूल्य

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच नगरिय प्रशासन इसकी रोकथाम की कोशिश कर रही है। इस बीमारी के नियत्रंण के लिए सबसे बड़ा योगदान मेडिकल स्टाफ के अलावा सफाईकर्मियों का भी है। सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे इसे देखते हुए बैकुन्ठपुर नगर पालिका ने सुरक्षा किट बांटे हैं। सभी सफाई कर्मचारियों को हैंड ग्लब्स, मोजा, साड़ी, जूती समेत कई अन्य सामान बैकुन्ठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चैहान ने दिए हैं।

इसके साथ ही सभी को संक्रमण रोधी यूनीफार्म पहनकर ही नगर में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दे सीएमओ ने कहा कि वार्डों में कूड़ा इकट्ठा न हो, नालियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस महामारी में सभी नगरवासी मिलकर सहयोग के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएं। जो सफाई कर्मी दीदीयाॅ इस किट वितरण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं। उन्हें दूसरे शिफ्ट में वितरण किया जाएगा। कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए सफाई करने के दौरान मास्क लगाना है। इसके साथ ही ग्लब्स सहित अन्य उपकरणों का प्रयोग करना है, जिसके बारे में सफाई कर्मचारियों को जानकारियां दी गई है।

नगर पालिका बैठक सभा कक्ष में महिला सफाई दीदीयो के सबंध में कहा कि ये घर-घर जाकर ई रिक्शे से कचरे का संग्रहण करती है। चाहे मौसम कुद भी हो । इस कोरोना काल में जहा लोग कोरोना से बचने घरो में रहे वही पर इन महिला सफाई कर्मियो ने पूरे शहर के कचरे को प्रतिदिन अपनी और अपने परि के जान की परवाह करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वाहन किया है उसके लिए इनका जितना अभिनन्दन किया जाये वो कम होगा। इस दौरान कई सफाई कर्मी कोरोना से संक्रमित भी हुए पूरे फिर भी इन महिलाओ इसकी परवाह किये बैगर महामारी शहर को स्वच्छ रखने में अपना आमूल्य योगदान दिया उसके लिए इनका अभिनन्दन होना ही चाहिए। इस दौरान सीएमओ मुक्ता चैहान के द्वारा 75 सफाई दीदीयो का सम्मान किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours