तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में मोबाइल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कोरिया पुलिस सक्रिय नजर आ रही है । इस दौरान कोरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विगत दिनों में गुम हुई 10 मोबाइल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की । कार्यवाई मिली जानकारी के अनुसार कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशक पर पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व उप पुलिस अधिक्षक धीरेन्द्र पटेल बैकुन्ठपुर क्षेत्र में गुम होने वाले मोबाइल कुल 10 नग जिसकी कीमत 1 लाख 40 हजार बताई जा रही है को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
मोबाइल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के तहत की गई कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस बैकुंठपुर के द्वारा विगत 2 से 3 माह में गुम व चोरी हुए मोबाइल के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए बैकुन्ठपुर कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पतासाजी के दौरान पुलिस पुलिस को मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई । पूरी कार्रवाई के दौरान सिटी कोतवाली प्रभारी कमल कांत शुक्ला प्रधान आरक्षक शशि भूषण विमल जायसवाल सजल जायसवाल रामायण सिंह अमल कुजूर अरविंद कौल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस कर्मियो को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई ।
as

+ There are no comments
Add yours