तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
अवैध कबाड़ लोड कर बरतुगा से छोटी बाजार तरफ आ रहे टाटा एस चढ़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जानकारी के अनुसार सूचना मिला की अवैध का माल लोड करके बरतुगा से छोटी बाजार के तरफ एक छोटा हाथी टाटा पिकअप गाड़ी क्रमांक सीजी 16 सी जे 6097आते दिखा रोक कर चेक करने पर वाहन मैं छोटे-बड़े लोहे का कबाड़ जो कि करीब 1 टन मिला जिसमें चालक विजय कुमार अग्रहरी आत्मज स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी उम्र 25 वर्ष निवासी भैसा दफाई हल्दीबाड़ी को धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया जिसमें किसी प्रकार के कागजात नहीं होने पर कारवाई किया गया है।
जानकारी के अनुसार हल्दीबाड़ी के दीपक अग्रहरि जो साथ में था और अपने कबाड़ लेकर जा रहा था तलाश करने पर दीपक अग्रहरि अपने घर पर नहीं मिला है जोकि फरार है चिरमिरी थाना ने गवाहों के समक्ष एक तल लोहा कबाड़ कीमती ₹80हजार तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया है।
वहीं आरोपी के विरुद्ध धारा 41/)379जा.फौ.ता.हि.का इस्तगासा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी अश्वनी सिंह,हीरा लाला कुजुर, भानुप्रताप सिंह, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।
as


+ There are no comments
Add yours