गरज-चमक के साथ बरसे बादल, जिले में 44 मिमी हुई बारिश

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। आसमान पर बादल अभी भी छाया हुए है। बारिश से धान की बोनी के रफ्तार पकडी ली है। जिले में अब तक 20 फीसद ही बोनी हो गई है। जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो रही है लेकिन चालू मानसून वर्ष के दौरान जिले में अब तक 198.4 मिमी औसत वर्शा दर्ज भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसील में बीते 24 घण्टे के दौरान 44.4 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 91.7 मिमी औसत वर्शा खडगवां तहसील में दर्ज की गई है।

इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 198.4 मिमी औसत वर्शा दर्ज की गई है। 01 जून 2021 से 23 जून 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 242.1, सोनहत तहसील में 265.6, मनेन्द्रगढ तहसील में 134.1, खड़गवां तहसील में 239.1, चिरमिरी तहसील में 254.5, भरतपुर तहसील में 168.6 और केल्हारी तहसील में 84.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। निरंतर बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। दस दौरान अधिकतमत तापमान 31 और न्यूनमत तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य तापमान से क्रमशः पांच और चार डिग्री सेल्सियस कम है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours