1 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन के लिए शीघ्र रणनीति की घोषणा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की वर्चुअल प्रांतीय बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में 30 जून के ट्विटर अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया तथा प्रत्येक पदाधिकारी अधिक से अधिक साथियो को ट्विटर डाउन लोड कराएंगे। शिक्षा कर्मियों का संविलियन 1 जुलाई 2018 को शुरू हुआ था, अतः 1 जुलाई को वृक्षारोपण करके संविलियन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। 1 जुलाई से 21 से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की सदस्यता अभियान प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मांग पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बन्धन को शिथिल किये जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित के लिए अनुकम्पा नियुक्ति हेतु टीचर्स एसोसिएशन के प्रयासों की जानकारी दी गई, साथ ही एसोसिएशन के मंनग पर पंचायतध्ननि के लंबित अनुकम्पा नियुक्ति हेतु बनाई समिति के प्रस्ताव शासन को सौंपे जाने की जानकारी दी गई। क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन के लिए शीघ्र एक बड़ी रणनीति घोषित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत मे दिवंगत जिला अध्यक्ष आरिफ मेमन को श्रद्धांजलि दिया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours